#haryanagorvmentHaryana
Trending

दशहरे पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस ने कसी कमर; 5 टीमें तैनात

दशहरे पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस ने कसी कमर; 5 टीमें तैनात

रेवाड़ी:- (भानु शर्मा ) दशहरा पर्व पर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को शहर थाना पुलिस ने फुट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने तथा असामाजिक तत्वों को शांति भंग करने से बाज आने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर थाना प्रभारी सुबह सिंह ने बताया कि दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहकर निगरानी करेंगी और शांति व्यवस्था बनाए रखेंगी। महिलाओं की सुरक्षा तथा चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य पुलिस जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि इससे आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने, शांति भंग करने या किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर थाना प्रभारी ने शहरवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button