Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान ll

सेवा संकल्प अभियान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले की पांचों नगर पालिका/नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों, सड़कों और कूड़ा-कचरा स्थलों की सफाई करवाई गई। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सिरसा में नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप और जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ सागर केहरवाला, हनुमान दास कुंडू, अमर मेहता, अमन चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रानियां में नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, सचिव विक्रमजीत सिंह, पार्षद वीरेंद्र चीमा सहित अन्य पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कालांवाली क्षेत्र में आरा रोड, फाटक रोड, वाटर वर्क्स रोड, भगत सिंह मार्केट और एक्सचेंज रोड पर सफाई करवाई गई। टैक्सी स्टैंड, मोबाइल मार्केट, डॉ. मार्केट और भगत सिंह चौक सहित चार जीवीपी प्वाइंटों की भी सफाई की गई। भगत सिंह मार्केट, मोबाइल मार्केट एवं डॉ. मार्केट में आमजन को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। रानियां नगर पालिका क्षेत्र में मेन बाजार, सिरसा रोड, मंडी के सामने और सिनेमा मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न जीवीपी स्थलों से कचरा हटाया गया तथा वार्ड 11, 12 और 13 में डोर-टू-डोर जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और स्वच्छता ऐप की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता जागरूकता के पंपलेट भी वितरित किए गए। डबवाली और ऐलनाबाद सहित जिले के अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में भी सफाई अभियान, पंपलेट वितरण और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। नागरिकों से अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button