14 साल बाद श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा सरकारी पोर्टल पर हुई दर्ज ll
14 साल बाद श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा सरकारी पोर्टल पर हुई दर्ज ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) कठिन परिश्रम और समाज विरोधी जय चंदों का सामना करते आखिरकार 14 साल बाद श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा की कार्यकारिणी के संयुक्त प्रयासों से सरकारी पोर्टल पर दर्ज हो ही गई। समस्त ब्राह्मण समाज को पूर्व के अध्यक्ष और कार्यकारणी से पूछना चाहिए कि तुम लोगों ने 14 साल तक क्या किया। सभा को डिफाल्टर बना दिया। श्री ब्राह्मण सभा के माथे पर डिफाल्टर होने का कलंक लगा दिया। उपरोक्त बातें श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने श्री गीता भवन मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। अर्जुन शर्मा ने कहा कि केवल और केवल सत्यनारायण पारीक ने सरकारी पोर्टल पर सभा को दर्ज करवाया, लेकिन उन्हें भी समाज के धुर्त लोगों ने पूर्ण रूपेण कार्य नहीं करने दिया। इसका नतीजा यह हुआ की 2012 के बाद सभा डिफाल्टर हो गई। केवल कुछ परिवार के लोगों का इसके ऊपर आधिपत्य हो गया। आम ब्राह्मण समाज को इससे दूर कर दिया गया। कुछ लोग समाज के ठेकेदार बनकर राजनीति चमकाने लगे। शर्मा ने कहा कि कुल द्रोही और वंशद्रोही जैसी प्रवृत्ति वाले लोगों को ब्राह्मण समाज कभी क्षमा नहीं करेगा। 4 नवंबर बुधवार की शाम को कार्यकारिणी के सदस्यों की एक बैठक भी सभा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभा के विभिन्न कार्यों को करवाने का निर्णय लिया गया और ब्राह्मण सभा के नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। श्री ब्राह्मण सभा के विपरीत कार्य करने वाले दोषियों को भी कानूनी तरीके से दंडित किया जाएगा। अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा समस्त ब्राह्मण समाज की संपत्ति है। सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यकारिणी के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखें। इस मौके पर सभा के संरक्षक प्रभु दयाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल भारद्वाज, महासचिव जयप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार निर्मल, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पारीक, देवता राम शर्मा, ललित मोहन शर्मा, मदन लाल शर्मा, हरीश शर्मा, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, भरत लाल शर्मा, भीमसेन शर्मा, शीशपाल शास्त्री, अशोक कौशिक, किरण शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमलेश शर्मा, राधेश्याम हांडी खेड़ा, श्रवण शर्मा, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा, गौतम शर्मा, गौरव शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने सबका धन्यवाद किया और एक बार फिर से समस्त ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने के साथ-साथ सभी समाज के लोगों को दीपावली, धनतेरस, भैया दूज, गोवर्धन जैसे त्योहारों की बधाई दी। @newstodayhry #newstodayhry



