Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरसा में मेगा हेल्थ कैंप, 6000 लोग हुए लाभान्वित II

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरसा में मेगा हेल्थ कैंप, 6000 लोग हुए लाभान्वित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से लेकर उपकेंद्र स्तर तक शिविरों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाना तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। विभिन्न गतिविधियों में लगभग 6000 लोगों की भागीदारी रही। अभियान के तहत दैनिक स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति की शपथ, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जांच की गई। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आरबीएसके सेवाएं, टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर घर-घर जाकर बच्चों, माताओं आदि के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उचित परामर्श दिया। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पीएचसी बणी में मरीजों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। यहां गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी एवं प्रसवोत्तर महिलाओं के लिए पीएनसी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, उपचार एवं आवश्यक प्रबंधन किया गया। इसी कड़ी में सीएचसी रानियां में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button