Haryana
Trending

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36.600 ग्राम हेरोइन मामले में 8 महीने से फरार मुख्य सप्लायर गिरफ्तार ll

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36.600 ग्राम हेरोइन मामले में 8 महीने से फरार मुख्य सप्लायर गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा श्री किशोरी लाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना अग्रोहा पुलिस ने 36 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामदगी के मामले में पिछले करीब आठ महीने से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में प्रभारी थाना अग्रोहा निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि दिनांक 06 जनवरी 2026 को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 36 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत का पता लगाया।मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए करीब आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी जावेद अख्तर पुत्र मोहम्मद निवासी भूरानपुरा गुड़िया, हनुमानगढ़, राजस्थान को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि उनके कब्जे से बरामद हेरोइन/चिट्टा आरोपी जावेद अख्तर द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार प्रयासरत थी। तकनीकी एवं अन्य जांच माध्यमों से आरोपी की पहचान एवं लोकेशन की जानकारी जुटाकर उसे हनुमानगढ़, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई के नेटवर्क, नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (हिसार) ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए हिसार पुलिस द्वारा केवल नशा बरामद करने तक सीमित न रहते हुए उसके मुख्य सप्लायर और पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button