आरोग्य मंदिर प्रेम नगर में लगा मेगा स्वास्थ्य आउटरीच कैंप ll
आरोग्य मंदिर प्रेम नगर में लगा मेगा स्वास्थ्य आउटरीच कैंप ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरगढ़ पट्टी एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रेम नगर द्वारा मेगा स्वास्थ्य आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सिविल सर्जन सिरसा डॉ. पवन कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पार्षद चंचल कुमारी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मरीजों की जांच की गई। कैंप में स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, फिजिशियन, दंत चिकित्सा, आयुष, फिजियोथैरेपी, नेत्र जांच, टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, ईसीजी, लैब जांच, आभा आईडी, किशोरावस्था परामर्श तथा गर्भवती महिलाओं की जांच सहित अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। कैंप के दौरान कुल 258 लोगों ने पंजीकरण करवाया। 52 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार संबंधी परामर्श दिया गया। 81 लोगों के विभिन्न टेस्ट किए गए, 103 लोगों के एक्स-रे तथा 25 लोगों की ईसीजी की गई। 77 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई, जबकि 27 लोगों को फिजियोथैरेपी की सुविधा दी गई। जनरल डॉक्टर द्वारा 71 तथा जनरल फिजिशियन द्वारा 158 मरीजों की जांच की गई। दंत चिकित्सक द्वारा 16 मरीजों की जांच की गई और 18 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। टीकाकरण अभियान के तहत 11 बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा एचपीवी टीकाकरण के तहत चार लोगों को गर्भाशय कैंसर से बचाव के टीके लगाए गए। 23 लोगों को किशोरावस्था संबंधी परामर्श दिया गया तथा 27 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। आयुष विभाग द्वारा 52 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा टीबी स्क्रीनिंग, नेत्रदान जागरूकता, फार्मेसी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। कैंप में डॉ. ओजस्वीनी गोयल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. वीणा चौधरी जनरल मेडिकल ऑफिसर, डॉ. शम्मी जिंदल दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. विकास फिजिशियन सहित नर्सिंग, फार्मेसी, लैब, रेडियोग्राफी, आयुष, फिजियोथेरेपी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप में पहुंचे सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरगढ़ पट्टी का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। @newstodayhry #newstodayhry




