मधुबन में पुलिस क्लस्टर 2026-27 का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम II
मधुबन में पुलिस क्लस्टर 2026-27 का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम II

करनाल-(सुभाष चंद):- हरियाणा पुलिस परिसर, मधुबन में आयोजित 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर 2026-27 के अंतर्गत आज महिला कुश्ती, पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग तथा आर्म-रेसलिंग के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। भा.पु.से. महानिरीक्षक एवं सह आयोजन सचिव हामिद अख्तर के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देशभर की विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
महिला कुश्ती में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-
महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में एसएसबी की शिवानी ने उत्तर प्रदेश की चंचल को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीबीपी की तमन्ना ने सीआरपीएफ की पिंकी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा पुलिस की निरीक्षक निर्मला ने सीआईएसएफ की रजनी को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। #newstodayhry @newstodayhry
बॉक्सिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-
महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में बीएसएफ की माही सिवाच ने उत्तराखंड की अंकिता को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार, 48-51 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब पुलिस की सिवेंद्र कौर ने आईटीबीपी की संजू को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
पुरुष बॉक्सिंग के 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीबीपी के रुचिर श्रीवास ने सीआरपीएफ के मोहम्मद असकिन को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में सीआईएसएफ के नवराज चौहान ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अर्जुन लुंथी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। #newstodayhry @newstodayhry
आर्म-रेसलिंग में यूपी पुलिस का शानदार प्रदर्शन-
आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की वंदना ने हरियाणा पुलिस की प्रोमिला को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा पुलिस की प्रोमिला ने रजत पदक तथा पंजाब पुलिस की रवनीत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार, 90 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपा ने तमिलनाडु पुलिस की सोमिया को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु पुलिस की सोमिया ने रजत पदक तथा हरियाणा पुलिस की मीना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। #newstodayhry @newstodayhry
अधिकारियों की रही उपस्थिति-
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह एवं जोश देखने को मिला। विभिन्न खेलों के मुकाबलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खेल परिसर में रोमांचपूर्ण माहौल बना रहा। इस अवसर पर भा.पु.से. महानिरीक्षक एवं सह आयोजन सचिव हामिद अख्तर, आदेशक, पंचम वाहिनी, ह०स०पु०, मधुबन सुरेंद्र सिंह भौरिया, भा.पु.से., आदेशक, चतुर्थ वाहिनी, ह०स०पु०, मधुबन भारती डबास, ह०पु०से., उप पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह, चतुर्थ वाहिनी; उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह, चतुर्थ वाहिनी; उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर सिंह, द्वितीय वाहिनी, मधुबन सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry




