अवैध पिस्तौल बरामदगी केस में दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
अवैध पिस्तौल बरामदगी केस में दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सागर पुत्र जिले सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, बरवाला, हिसार को गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार 26 सितंबर 2026 को CIA बरवाला पुलिस टीम गश्त एवं अपराध की रोकथाम के दौरान जींद रोड, बरवाला स्थित हाईवे पुल के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित उर्फ जंगी पुत्र दिलबाग, निवासी वार्ड नंबर 8, बरवाला को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व मैगजीन बरामद हुई।इस संबंध में थाना बरवाला में धारा 25(1-B)a-54-59 Arms Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रोहित उर्फ जंगी ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त पिस्तौल करीब दो वर्ष पहले सागर पुत्र जिले सिंह, निवासी बरवाला से 5,000 रुपये में खरीदा था।मामले की आगामी जांच के दौरान थाना बरवाला के मुख्य सिपाही राजबीर ने आरोपी सागर पुत्र जिले सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।




