Haryana
Trending

साईबर थाना पुलिस ने 91 Club ट्रेडिंग ऐप से साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपी जांच में शामिल, ₹20 हजार बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

साईबर थाना पुलिस ने 91 Club ट्रेडिंग ऐप से साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपी जांच में शामिल, ₹20 हजार बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। थाना साइबर क्राइम हिसार में दर्ज साइबर ठगी के मामले में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को जांच में शामिल करते हुए उनके कब्जे से कुल 20,000 रुपये बरामद किए हैं। मामले के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी दीपक ने शिकायत दी थी कि उसे Instagram के माध्यम से 91 Club ट्रेडिंग ऐप के बारे में जानकारी मिली थी। ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उसे “Vina Sakher Agency 91 Club” नामक Telegram ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में अलग-अलग UPI ID भेजकर उससे लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए गए। बाद में Telegram के माध्यम से उसके वॉलेट में 3.30 लाख रुपये बोनस आने की बात कहकर पैसे निकालने के लिए पहले ₹37,500 जमा करवाने को कहा गया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे और रकम ट्रांसफर करवाई गई। पैसे वापस मांगने पर टाल-मटोल की गई, जिसके बाद पीड़ित को साइबर ठगी का पता चला। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम हिसार में धारा 318(4), 61 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान PSI जितेन्द्र की टीम ने लक्की पुत्र संदीप निवासी राजीव नगर, रोहतक से ₹10,000, राममेहर पुत्र जिले सिंह निवासी सेक्टर-6 बहादुरगढ़ से ₹5,000 तथा सोनू पुत्र धर्मबीर सिंह निवासी ईशरवाल से ₹5,000 बरामद किए। एसपी हिसार ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, बोनस अथवा अधिक मुनाफे के लालच में किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई UPI ID पर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button