#haryanagorvmentHaryanasirsa
Trending

शराब तस्करी पर पुलिस की नजर, 2 आरोपी गिरफ्तार; 29 बोतलें बरामद

शराब तस्करी पर पुलिस की नजर, 2 आरोपी गिरफ्तार; 29 बोतलें बरामद

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने खुर्दा संचालकों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से बेची जा रही 29 बोतल देशी शराब बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर को वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को काबू कर प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे में 15 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी त्रिलोक सिंह पुत्र दिवान सिहं निवासी वार्ड नंबर 09 ऐलनाबाद के रुप में हुई है । वहीं एक अन्य घटना में नाथूसरी चौपटा थाना की पुलिस टीम ने गांव कागदाना क्षेत्र से आरोपी कर्मवीर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांव गिगोरानी, जिला सिरसा को 14 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को तोड़ना और जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध शराब बेचने वालों की सूचना देने में सहयोग करें और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद करें । अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी टीमों को जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button