मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई: SP सिटी
मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई: SP सिटी
पटियाला :- (बलजीत सरना) एक युवक की मौत के मामले में परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर SP सिटी मोहित अग्रवाल ने पुलिस का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि युवक का शव नहर से बरामद हुआ था, इसलिए मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाना जरूरी था। पुलिस ने परिवार को समझाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई, ताकि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।परिवार के बयान के आधार पर की गई कार्रवाई मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में परिवार युवक का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव लेकर अंतिम संस्कार करना चाहता था। पुलिस ने उन्हें समझाया कि नहर से शव मिलने के कारण पोस्टमार्टम जरूरी है। इसके बाद पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करवाई और जल्द रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए।उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से पहले दिए गए बयानों के आधार पर BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।ताया-चाचा से परेशान करने के आरोपों की होगी जांच SP सिटी ने बताया कि बाद में परिवार की ओर से आरोप लगाए गए कि कुछ समय पहले परिवार के एक सदस्य, यानी ताया या चाचा, की ओर से युवक को कथित तौर पर परेशान किया गया था। परिवार ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।मोहित अग्रवाल ने कहा कि परिवार की शिकायत मिलने पर उसमें बताए गए तथ्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को अभी तक मौत का कारण पता नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जा सकेगी।पुलिस ने परिवार से शिकायत देने की अपील की SP सिटी ने कहा कि यदि परिवार के पास कोई नई जानकारी या आरोप हैं, तो वे लिखित शिकायत दें। पुलिस शिकायत में बताए गए तथ्यों का सत्यापन करेगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि युवक के साथ पहले मारपीट होने संबंधी कोई शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं थी। अब परिवार की ओर से नए आरोप सामने आए हैं, इसलिए उनकी भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों और परिवार के आरोपों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर की जाएगी।




