Haryana
Trending

पीएम श्री स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए जितेन्द्र सिंह II

पीएम श्री स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए जितेन्द्र सिंह II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):– विश्व अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर शनिवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओढ़ा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्पदंश से बचाव, उसके लक्षणों और सही इलाज के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने की। शिविर में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सही जानकारी न होने के कारण अक्सर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं, जिससे मरीज की जान को खतरा हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। हेल्थ इंस्पेक्टर ने सांप के काटने पर बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने बताया कि सांप काटने पर प्रभावित हिस्से पर तेज दर्द, सूजन और दो दांतों के निशान दिखाई देते हैं। जहरीले सांप के काटने पर चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और मुंह से झाग आने जैसे लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि सर्पदंश के तुरंत बाद मरीज को शांत रखना चाहिए, प्रभावित अंग को बिना हिलाए सीधा रखना चाहिए और आभूषण या तंग कपड़े तुरंत उतार देने चाहिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि काटे गए स्थान पर चीरा न लगाएं, मुंह से जहर न चूसें और झाड़-फूंक के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सुमन, चन्द्रकांता, सतनाम सिंह, जगराज सिंह, सुमीत कुमार, जगजीत सिंह, रमेश कुमार, राजविंदर सिंह और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button