रामलीला में छाया ‘लक्ष्मण मूर्छित’ और ‘अंगद का प्रसंग’ ll
रामलीला में छाया 'लक्ष्मण मूर्छित' और 'अंगद का प्रसंग' ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) सूरतगढ़िया चौक पर श्री विष्णु क्लब द्वारा आयोजित रामलीला के 9वें दिन का मंचन ऐतिहासिक और बेहद भावुक रहा। रामायण के सबसे मर्मस्पर्शी और चमत्कारी प्रसंग—’लक्ष्मण मूर्छित’, ‘संजीवनी बूटी’ और रावण की सभा में ‘अंगद के पैर जमाने’ के दृश्यों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आधुनिक प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था के बीच कलाकारों के जीवंत अभिनय ने ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रांगण ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। क्लब के प्रधान दीपक सेठी व महासचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए शहर के दिग्गज और प्रतिष्ठित चेहरे बतौर मेहमान पहुँचे। सभी अतिथियों ने भगवान राम के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता अमन चोपड़ा, कर्ण दुग्गल एडवोकेट, पार्षद प्रतिनिधि रितेश सरदाना, ललित वर्मा, अरुण सोढ़ी ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए मंचन की सराहना की। मंचन के दौरान रावण की सभा में अंगद के संवाद और उनके द्वारा अपना पैर सभा में अड़ाकर किसी से भी न हिला पाने के साहसिक प्रसंग ने दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया। इसके साथ ही, युद्ध के दौरान मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने और श्री राम के विलाप के दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। संकट की घड़ी में हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के लिए पूरा संजीवनी पर्वत उठाकर लाने और वैद्य सुषेण द्वारा उपचार किए जाने के दृश्य ने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया। अतिथियों ने श्री विष्णु क्लब के इस शानदार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध पौराणिक संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। भाजपा नेता अमन चोपड़ा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम और उनकी वानर सेना ने मिलकर समाज और संसार से अधर्म व बुराइयों का नाश किया था, उसी प्रकार आज हमारे समाज के सामने सबसे बड़ी बुराई ‘नशा’ बनकर खड़ी है। नशा एक ऐसा दीमक है जो हमारी युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। इस पावन मंच से संकल्प लें कि हम अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाएंगे। नशा मुक्ति के इस महाअभियान में केवल सरकार या प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के हर एक नागरिक को आगे आना होगा। अपने बच्चों को खेलों, शिक्षा और संस्कृति से जोड़ें तथा एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना पूरा सहयोग दें। वृंदावन से आए पंडित शास्त्री राम शंकर शर्मा ने अपने मुखारविंद से लोगों को निहाल किया। इस मौके पर इस मौके पर निज़ी सचिव हरपिंद्र शर्मा, निज़ी सचिव योगेश बिज़ारनिया, दीपक सेठी, प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, सुभाष मेहरा, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी, विकास सेठी, अरुण भारद्वाज, अशोक शर्मा, विकास सुखीजा,रोहित मेहता, लवली बजाज, केवल सेठी, वीरेंदर वधवा, टिंकू सिंह नेगी, दीपक ऐलावादी, अंकुश मेहता, साहिल शर्मा, अजय डोडा, रिंकू शर्मा, रवि शर्मा, विकास ऐलावादी, धीरज ग्रोवर, पंकज ग्रोवर, रूपांश चावला, प्रिंस शर्मा, शंटी ग्रोवर, साकु, सुनील तनेजा,वंश, नरेंद्र चोपड़ा, अंकित शर्मा, लोकेश, जतिन नागपाल,राकेश ग्रोवर, अजय कैथ इत्यादि उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




