एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिसार:- (अमित कुमार) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए PGSD स्कूल के पास से एक आरोपी को 17 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी निरीक्षक नरसिंह ने बताया कि उनकी टीम क्षेत्र में गश्त एवं नशा तस्करी के संबंध में जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने PGSD स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 17 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव निवासी पीरांवाली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया के तहत नशे की आपूर्ति से जुड़े स्रोतों, संभावित खरीदारों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाकर उसके अन्य सदस्यों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक हिसार की ओर से स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी करने वालों और इस अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को नशे के अवैध कारोबार के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।हिसार पुलिस की आमजन से अपील आमजन से अपील है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।हिसार पुलिस — नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य।


