#haryanagorvment
Trending

दो मामलों में नशे पर बड़ा एक्शन, 2 युवकों के पास मिली हेरोइन

दो मामलों में नशे पर बड़ा एक्शन, 2 युवकों के पास मिली हेरोइन

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सिरसा पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में सिरसा जिले की सीआईए ऐलनाबाद व एबीटी स्टाफ की दो पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान दो मामलो में दो युवकों को 14 ग्राम 57 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम गांव ढुडियांवाली क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया ।उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम 07 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव ढुड़ियांवाली,जिला सिरसा के रूप में हुई। वहीं एक अन्य घटना में एबीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम बड़ागुढा से होते हुए गांव भंगू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव भंगू के नजदीक पहुची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र अमरजीत निवासी गांव भंगू,जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होनें बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का सहयोग समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Back to top button