Haryana
Trending

एक बाइक चोर को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।।

एक बाइक चोर को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- बुडिया गेट पुलिस चौकी की टीम ने एक बाइक चोर को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को अधिक जानकारी देते हुए बुडिया गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी से एक स्प्लेंडर बाइक 12 अप्रैल को चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत मिलने पर और वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर इस बाइक चोर की पहचान सरजान उर्फ बुड्ढा निवासी गंगानगर कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई थी। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी और कल शाम को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा खारवन मोड़ से बाइक सहित इसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश कर दो दिन का डिमांड मांगा जाएगा। आरोपी के ऊपर पहले भी चोरी के केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button