कृष्णलाल पंवार केबिनेट मंत्री की रोहतक में जिला विकास भवन में लोक संपर्क और परिवेदना कमेटी की मासिक बैठक।।
कृष्णलाल पंवार केबिनेट मंत्री की रोहतक में जिला विकास भवन में लोक संपर्क और परिवेदना कमेटी की मासिक बैठक।।

रोहतक-(विकास औल्हया):- आज रोहतक में लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक हुई। इस बैठक के चेयरमैन हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार बैठक लेने पहुंचे। इस बैठक में कुल 13 शिकायतों पर सुनवाई की है। इस बैठक में आज बड़ी बात रही कि मंत्री ने दो शिकायतकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्यवाही के आदेश दिए है।
दोनों शिकायत कर्ता इस बैठक से नदारद थे। वहीं शिकायत नंबर छ में एक शिकायत कर्ता द्वारा एक फैक्ट्री से प्रदूषण फैलाने की शिकायत दी थी मगर इस बैठक में इस मामले में सुनवाई होने से पहले ही शिकायत कर्ता ने लिखित में फैक्टी से कोई दिक्कत नहीं होने के बारे में प्रशासन को दिया गया। इससे गुस्साए मंत्री ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने आदेश जिला पुलिस अधीक्षक को दिए। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि लोगो की शिकायतों के निपटान के लिए यह मीटिंग होती है मगर किसी प्रकार कोई भी मिस गाइड करेगा तो उस शिकायत कर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी आज तेरह शिकायत आई इसमें दो शिकायत कर्ताओं पर भी कार्यवाही के आदेश दिए है। वक्फ बोर्ड कानून संशोधन कानून को लेकर कहा इस कानून से वक्फ की जमीन पर जो नाजायज तरीके के कब्जे किए हुए थे बड़े मगरमच्छ कब्जा लगाए हुए थे उसको लेकर यह कानून गरीब मुस्लिम लोगों के हक के लिए बनाया है। पश्चिमी बंगाल में हिंसा पर भी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा और विरोध हो रहा है
पहली बार नहीं हो रहा जब जब भी इस प्रकार के कानून लाए जाते है वहां इस प्रकार से होता है। मगर गरीब मुस्लिम लोगों का हक मिलेगा। केंद्र सरकार वहां पर चेक कर रही है। वहीं उपराष्ट्रपति धनखड़ द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी पर भी बोलते हुए कहा को हम सभी संविधान और सुप्रीम कोर्ट का बहुत सम्मान करते है। राज्यपाल क्या किसी चुनी वही सरकार के बिल रोकने का अधिकार है सुप्रीम कोर्ट के दखल देना पड़ा मंत्री से सवाल के जवाब को लेकर कहा लोक सभा में बिल पास होने के लिए राष्ट्रपति के पास जाते है मगर राज्य सरकार के बिल राज्यपाल के पास कांग्रेस ने संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन किए है।
राज्यपाल हमारे सम्माननीय होते है।
महाराष्ट्र EVM में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के लोग इस प्रकार से आरोप लगाते है मगर ऐसा नहीं है।
लोग सभा चुनाव चुनाव से पहले किस प्रकार संविधान की कापी लेकर घूमते थे मगर संविधान में संशोधन कांग्रेस ने किए दलित समाज के हक संविधान ने दिया है। वहीं गेहूं खरीद को लेकर कहा कि किसानों के गेहूं के एक एक दाने को खरीदने का काम सरकार के रही किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



