Haryana
Trending

कश्मीर में सैलानियों के कत्लेआम की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन।।

कश्मीर में सैलानियों के कत्लेआम की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन।।

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):- कश्मीर के पहलगांव में कल आतंकवादियों द्वारा सैलानियों के कत्लेआम की घटना को लेकर पूरे देश और विदेश में बसे भारतीयों में भारी रोष देखा जा रहा है जिसके चलते देश के कोने-कोने में आंतकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। फरीदाबाद में भी आज विभिन्न संस्थाओं के मुखिया और गण मान्य लोगों ने जहां आंतकवाद के खिलाफ नारेबाजी की वहीं उन्होंने मीटिंग करके शोक प्रस्ताव पारित किया और दिवंगत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से अपील की है कि जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है और जिस आंतकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है उसे जड़ से खत्म करके सबक सिखाया जाए और बदले की कार्रवाई की जाए। देवसेना के जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि कल कश्मीर में सैलानियों का जो कत्लेआम किया गया है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं इस कटले आम में हरियाणा के करनाल के एक नेवी के ऑफिसर की भी हत्या हुई है जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस आंतकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है ऐसे संगठन को जड़ से खत्म किया जाए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा और राष्ट्रीय सनातन सेवा से मुकेश कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह देश से आंतकवाद को जड़ से समाप्त करें क्योंकि 15 20 साल पहले हम जिस आतंकवाद के को झेल रहे थे एक बार फिर आंतकवाद ने सर उठाया है। इस मौके पर मौजूद सभी संस्थाओं के लोगों ने एक ही आवाज में कश्मीर के आंतकवादियों को समाप्त करने की सरकार से गुहार लगाई है और आतंकवाद की इस घटना की कड़ी से कड़ी निंदा की है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button