पुलिस जिला डबवाली की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने संभाला कार्यभार।।
पुलिस जिला डबवाली की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने संभाला कार्यभार।


कालांवाली-(पवनशर्मा):- पुलिस जिला डबवाली में जिला गुरुग्राम रेंज(एसीबी) से स्थानांतरित होकर आई नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक, डबवाली के रूप में कार्यभार संभाल लिया ।
प्रभारी थाना शहर एएसपी मयंक मुदगिल आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़, प्रभारी महिला थाना उप नि. कमला देवी व प्रभारी सुरक्षा शाखा उप नि. सुभाष द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुँचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया । इससे पहले वे जिला गुरुग्राम रेंज में एसपी एसीबी के पद पर कार्यरत थीं । वे पंचकुला में डीसीपी ट्रैफिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनीपत व एएसपी गोहाना के पद पर रही हैं ।
कार्यभार ग्रहण करने उपरान्त नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावशाली कार्रवाई की जायेगी । संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों पर कमरतोड़ कार्रवाई की जायेगी तथा उनके सहयोगियों व गिरोह सहित पूरे अपराधिक तंत्र को पूर्णतया ध्वस्त किया जाएगा । साथ ही अपराधियों को सूचना और पनाह देने वालों के खिलाफ भी उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठित अपराध के साथ जिले में नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सहित साइबर अपराध नियंत्रण करने तथा महिला विरुद्ध अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर रोक लगाने पर उनकी प्राथमिकता रहेगी । नशीले पदार्थों व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे और पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण तथा डबवाली में सुगम यातायात बनाने के लिये भरकस प्रयास किये जायेंगे ।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि डबवाली में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है । जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से हमारी तनख्वाह आती है । हमारी जिम्मेवारी है कि उनके जान माल की रक्षा करे । कानून के दायरे में रहते हुए बदमाशों का खात्मा करे । गलत काम करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाए । थाना या चौकी में आने वाले किसी भी आगंतुक से सभ्य तरीके से पेश आए । भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा । ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करे । आमजन में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाए । सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर जिले में होने वाली अवैध गतिविधियों की की रोकथाम सुनिश्चित करे ।। #newstodayhry @newstodayhry



