Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति लापता नहर के किनारे मिली व्यक्ति की बाइक।।

कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति लापता नहर के किनारे मिली व्यक्ति की बाइक।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 60 वर्ष व्यक्ति लापता हो गया है। सुबह करीब 10 बजे उसकी बाइक नहर किनारे के पास लावारिस हालत में मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस और गोताखोर नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं। रात से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, शोरगीर बस्ती का रहने वाला जयपाल पल्लेदारों का ठेकेदार है। जयपाल लुखी मंडी में काम करता है। गेहूं का सीजन चलने की वजह से कभी-कभार ही घर आता था। रात को जयपाल की बात घरवालों के साथ हुई थी। उसने घरवालों से रात को बाइक पर घर आने की बात कही थी। सुबह तक जयपाल घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों लुखी मंडी में फोन करके उसके बारे में पूछा तो पता चला कि जयपाल रात को ही बाइक लेकर चल गया था। उसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। बचगांव के पास भाखड़ा नहर किनारे जयपाल की बाइक बरामद हुई। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को साथ लेकर नहर में जयपाल की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद से जयपाल के घरवाले काफी परेशान है। उनको किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस जयपाल के फोन की लोकेशन ट्रैस करने की कोशिश कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button