Uncategorized
Trending

कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि संविधान में जो हमें अधिकार मिले आज उन अधिकारों को कुचलने का काम भाजपा कर रही है।।

कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि संविधान में जो हमें अधिकार मिले आज उन अधिकारों को कुचलने का काम भाजपा कर रही है।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान पर जो हमले हो रहे हैं उसको लेकर प्रदेश भर में आवाज उठाएंगे क्योंकि संविधान में जो हमें अधिकार मिले आज उन अधिकारों को कुचलने का काम भाजपा कर रही है। कभी सुप्रीम कोर्ट के ऊपर टिप्पणी की जा रही है तो कभी मुख्य चुनाव आयुक्त के ऊपर टिप्पणी हो रही है।

इन तमाम मुद्दों को लेकर देश व प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी 40 दिन तक लगातार लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इसी कड़ी में 4 मई को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कार्यकर्ताओं एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ी रैलियां का रूप लेंगे। इसके बाद हल्का स्तर और गांव -गांव जाकर कांग्रेस पार्टी लोगों को संविधान की रक्षा करने के लिए जागरूक करने का काम करेगी। पूर्व मंत्री एवं थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा रेलवे रोड पर परशुराम जयंती के उपलक्ष में परशुराम चौक पर पुष्प माला अर्पित करने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश भर में परशुराम जयंती पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महापुरुषों ने लोगों की भलाई के लिए आने काम किए हैं और आज लोग उनके दिखाए हुए मार्ग पर चल रहे है।। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button