पलवल के होने वाली मुख्य मंत्री की रैली में 225 मांगे रखी जाएंगी।।
पलवल के होने वाली मुख्य मंत्री की रैली में 225 मांगे रखी जाएंगी

पलवल-(निकुंज गर्ग):- जिले की होडल विधान सभा छेत्र से भाजपा के विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि 30 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी होडल की अनाज मंडी में व्रज विकाश रेली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की सबसे बड़ी रेली और सफल रेली होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली रैली होगी। रैली को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह जोश और जुनून है। रैली को बृज विकास रैली का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष लगभग सवा दो सौ मांग रखी जाएंगी जिसमें से अधिकांश मांगें मान ली गई है। बहुत सी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री बृज क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं की सौगात लेकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दिन विधानसभा क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की आधारशिला एवं लोकार्पण भी कर सकते हैं। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि मैट्रो रेल परियोजना को होडल तक बढ़ाया जाए और आगे विस्तार के लिए यू पी में जिला मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर तक प्रस्तावित किया जाए। रैली का आयोजन अनाज मंडी परिसर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। भाजपा विधायक हरेंद्रसिंह रामरतन ने कहा कि पलवल जिले में प्रदेश मुख्यमंत्री की पहली रैली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ब्रजमंडल क्षेत्र को एक बहुत बड़ी सौगात देने आ रहें हैं। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व यूपी सरकार में मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस रैली में हिस्सा लेंगे। हरेंद्र रामरतन ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष शहर में पोलीटैक्रिक कालेज, महिला कालेज, आईटीआई बनाए जाने के अलावा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन, गावों फिरनी रास्तों को पक्का कराने, होडल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व कोरोना के बाद से बंद पडी ट्रेनों को शुरु कराने सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र की नहरों को पक्का कराया जाएगा, ताकि टेल तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सडकों के जीर्णोद्वार के लिए 84 करोड रुपए और रेनीवाल योजना के लिए छह सौ करोड रुपए की राशी मंजूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की मांगों को जोर शोर से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।। @newstodayhry #newstodayhry