Haryana
Trending

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भाखड़ा नहर का पानी रोकने पर पंजाब सरकार को घेरा।।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भाखड़ा नहर का पानी रोकने पर पंजाब सरकार को घेरा।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भाखड़ा नहर का पानी रोकने पर पंजाब सरकार को घेरा। अपने ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए बोले कि इसे राजनैतिक रंग न दिया जाए। हरियाणा भारत से बाहर नहीं है, बल्कि पंजाब का छोटा भाई ही है। अगर हम ही पानी लेने से इनकार करके दीवार खड़ी कर दें तो पंजाब में बाढ़ आ जाएगी। कहा यह आपसी मामला है। इसे लड़ाई का रंग न दिया जाए। पानी पर राजनीति बंद होनी चाहिए। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले पर सुरक्षा चूक को लेकर भी सवाल उठाए। चढूनी ने कहा कि घटना के वक्त हजारों पर्यटकों मौजूद थे, लेकिन न सेना दिखी, न पुलिस। ये चूक है या साज़िश जांच का विषय है। लेकिन अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं। इस वक्त हम सबको एक बनाना होगा। हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई नहीं कहा कि ये घटना पाकिस्तान ने करवाई है। अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उस पर हर सख्ती जरूरी है। यह लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं है, बल्कि भारत-पाकिस्तान की है। घटना में पर्यटकों बचाते हुए मारे गए मुसलमान को शहीद मानना चाहिए। चढूनी ने 2 टूक में कहा कि अगर पाकिस्तान से लड़ाई हुई तो हम भारत सरकार के साथ खड़े होंगे। चाहे कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। राजनीति बाद में, पहले हमारे देश है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button