Haryana
Trending

सोने के दामों ने ही आम जनता के पसीने छुड़वा दिए है सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 1 लाख पार हो गए है।।

सोने के दामों ने ही आम जनता के पसीने छुड़वा दिए है सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 1 लाख पार हो गए है।।

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और हिन्दुस्तान में हर शुभ काम में सोने के आभूषण खरीदे जाते है, लेकिन इस बार सोने के दामों ने ही आम जनता के पसीने छुड़वा दिए है। सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 1 लाख पार हो गए है, जिसकी वजह से आम जनता परेशान हो गई है। सोना खरीदने से पहले आम जनता कई बार सोच रही है इस बारे में जब लोगों से बात की गई तो सबकी अपनी अलग प्रतिक्रिया है, किसी ने सोने पर लगने वाले टैक्स को हटाने की मांग की तो किसी ने सोने के दाम बढ़ने से मिडिल क्लास इंसान की पूंजी खत्म होने की बात कही है। महिलाओं का कहना है कि थोड़े थोड़े पैसे बचा कर वो सोना खरीद लेते थे ताकि बुरे वक्त में सोना काम आ सके। वही कई लोगों ने ये कहा कि आम आदमी अब शादी में अपनी बेटी, बहु को सोना देने का सोच भी नहीं सकता क्योंकि जितना बजट उन्होंने शादी के लिए निर्धारित किया था अब उतना बजट ही सोने के गहनों में लग जाता है। हालांकि सोने के दामों ने आम जनता के बीच हाहाकार मचा दी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button