हरियाणा और पंजाब के बीच पानी का नया विवाद छिड़ गया है।।
हरियाणा और पंजाब के बीच पानी का नया विवाद छिड़ गया है।।

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- SYL के बाद अब हरियाणा और पंजाब के बीच पानी का नया विवाद छिड़ गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के फैसले से जहां पूरा हरियाणा रोष में है वहीं भगवंत मान अपने इस फैसले को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गये हैं। आज अंबाला में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी भगवंत मान पर तीखे तंज कसे। असीम गोयल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कहीं भगवंत मान ने ये आदेश रात के समय तो नहीं दे दिए थे। गोयल ने कहा कि भगवंत मान होश में आएं। असीम गोयल ने कहा कि पंजाब की धरती गुरु पीरों की धरती है। जहां से हमारे गुरुओं ने यह संदेश दिया कि दुश्मन को भी पानी पिलाना चाहिए। उस धरती से पंजाब छोटे भाई हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। असीम गोयल ने कहा कि इन्हें अपनी कुर्सी हिलती हुई नजर आ रही है और 2027 में पंजाब की जनता इन्हें विपक्ष में भी देखना पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह यमुना माँ का श्राप इन्हें दिल्ली में धो गया वैसे ही पंजाब में पानी का यह मुद्दा भी इन्हें धो दे देगा।
गोयल ने कहा कि जिस समय देश में पाकिस्तान के साथ स्थित तनावपूर्ण चल रही है ऐसे में पानी को मुद्दा बनाकर भगवंत मान अप्रत्यक्ष रुप से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।
अंबाला शहर में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए आज एक बार फिर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने शहरवासियों को कई बड़ी सौगात दी। जिसमें गौमाता चौक का उद्घाटन व अलग अलग वार्डों की सड़कें,गलियां,स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स शामिल थी। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मेयर शैलजा सचदेवा,डिप्टी मेयर राजेश मेहता व सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा और भाजपा पार्षदों के साथ वार्ड 1,5,6,9 में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किये। उन्होंने कहा कि अंबाला में विकास का पहिया इसी रफ्तार के साथ चलता रहेगा। इसके साथ ही असीम गोयल ने अपने निवास स्थान पर सैंकड़ों लोगों की शिकायतो व समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की निर्देश पर अधिकारी भी समाधान शिविर लगा कर जनता को राहत पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही वो भी हर वीरवार अपने निवास पर इलाके की जनता की समस्याएं सुनते हैं। लेकिन अब सिर्फ वीरवार ही नहीं बल्कि सोमवार को भी वो अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry