Haryana
Trending

पिहोवा के रहने वाले 28 वर्षीय युवक सुशील का शव फ्रांस से भारत लाया गया।।

पिहोवा के रहने वाले 28 वर्षीय युवक सुशील का शव फ्रांस से भारत लाया गया।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पिहोवा की पूजा कॉलोनी के रहने वाले 28 वर्षीय युवक सुशील का शव फ्रांस से भारत लाया गया। जैसे ही शव उसके घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा रहा। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुशील की मौत फ्रांस के पेरिस में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। परिवार को 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन परिजन सुसाइड की बात को सिरे से नकार रहे। परिजनों का कहना है कि मौत के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, ना ही मकान मालिक या रूममेट कोई जानकारी दे रहे हैं। सुशील पिछले साल 8 जनवरी को फ्रांस गया था और वहां एक पाकिस्तानी के कपड़ों के शोरूम में काम करता था। घटना के वक्त वह अकेला था। पहले साथ रह रहे पंजाब के युवक वापस लौट चुके थे। परिजन मकान मालिक और शोरूम मालिक से भी लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। सुशील का शव सामाजिक सहयोग और कुछ संस्थाओं की मदद से लाया गया। परिवार की आर्थिक हालत पहले ही कमजोर थी। पिता जगदीश चंद ने रिटायरमेंट और कर्ज के पैसों से बेटे को विदेश भेजा था। अब बेटे की मौत ने घर का सहारा ही छीन लिया।। #NEWSTODAYHRY @NEWSTODAYHRY

Related Articles

Back to top button