Haryana
Trending

अंबाला के नारायणगढ़ में कुछ दिन पहले एक युवती ने 2 सोने की अंगूठियां शातिर तरीके से चोरी की।।

अंबाला के नारायणगढ़ में कुछ दिन पहले एक युवती ने 2 सोने की अंगूठियां शातिर तरीके से चोरी की।।

अंबाला -(राहुल जाखड़):- अंबाला के नारायणगढ़ में कुछ दिन पहले एक युवती ने 2 सोने की अंगूठियां शातिर तरीके से चोरी कर ली थी। इस मामले में अंबाला सीआईए 2 ने लड़की को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई लड़की अमृतसर की काजल है जो पंजाब के कई बैंक डकैतियों में शामिल रही है। काजल ने बताया वो नशे की आदी हो गयी थी जिसके चलते इस लाइन में आ गयी। अंबाला के नारायणगढ़ में कुछ दिन पहले एक महिला ने ग्लैमर लुक व अपनी पर्सनेलटी दिखाई और दुकानदार का विश्वास जीत 2 सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थी। यह सारा वाकया CCTVमें कैद हो गया था। अब अंबाला सीआईए 2 ने इस मामले में अमृतसर की रहने वाली काजल को गिरफ्तार किया है। काजल से पुलिस ने सोने की अंगूठियां बरामद कर ली है। काजल ने पुलिस जांच में कई खुलासे किये है। उसने बताया वो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी और वहां नशे की आदी हो गई थी तो वो इस लाइन में आ गई और पंजाब के अमृतसर व तरनतारन इलाके में 5 से 6 बैंकों लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अब वो सुधरना चाहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजल जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप की सदस्य है और उस गैंग के लिए रेकी करने का काम करती है। बताया जा रहा है काजल ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भी रेकी करने वालो को गाड़ी मुहैया करवाई थी। फिलहाल काजल को आज नारायणगढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए अंबाला की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है।।

Related Articles

Back to top button