हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अंबाला पुलिस अब सख्त हो गई I I
हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अंबाला पुलिस अब सख्त हो गई I I


अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अंबाला पुलिस अब सख्त हो गई जो बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट सहित वाहन के बिना डाक्यूमेंट रखे वाहन चलाने वालो के चालान काटे गए ! आज ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे ये अभियान चलाया जहाँ अलग अलग अलग वाहनो के चालान काटे गए ! ये सभी कारवाई अंबाला मे नवनियुक्त एसपी व आईजी के आदेश से काटे गए ! अंबाला मे अब वाहनो के सभी डाक्यूमेंट व बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट या गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालो की अब खैर नहीं हैं क्योंकि अंबाला मे नवनियुक्त एसपी व आईजी ने ये सख्त आदेश कर दिए हैं कि जिनके पास सभी डाक्यूमेंट पूरे नहीं हैं उनके चालान काटे जाए, ट्रैफिक नियमों पालन न करने वाले वाहन चालको को बक्शा नहीं जायेगा ! अपनी टीम के साथ चालान काट रहे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि नवनियुक्त एसपी व आईजी के आदेशानुसार ये चालान काटे जा रहे हैं ! उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक बिना नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के अपना वाहन चला रहे हैं उनके चालान काटे जा रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry



