Haryana
Trending

ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।।

ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसी के तहत हरियाणा के यमुनानगर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल में हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया गया और साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थााओं को भी जांचा गया। यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में ओरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में अचानक खतरे के सायरन बजने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपना काम छोड़ कर बाहर निकलते दिखाई दिए। तो वही कुछ कर्मचारी घायल भी हुए और कईयों को गंभीर चोटे भी आई। जिसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दी गई। कुछ ही मिनटों में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और काम कर रहे कर्मचारी जो आपदा का शिकार हुए उनको बाहर निकाला गया। मॉक ड्रिल में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, जिला पुलिस प्रशासन समेत एनएसएस एनसीसी के कैडेट्स रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे। एसपी सृष्टि गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन शील्ड के नाम से एक सुरक्षा अभियान को लेकर एक मॉडल केंद्र सरकार के आदेश अनुसार आयोजित की गई थी। इससे पहले भी यमुनानगर की सिटी मॉल में मॉक ड्रिल की गई थी जिसमें कुछ कमियां पाई गई थी उसी का कर्मियों को दूर करने को लेकर आज एक और मॉडल की गई है। मॉडल में एनसीसी एनएसएस स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड स्वास्थ्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया तो वही फैब्रिकेटेड कर्मचारियों ने सिचुएशन को कंट्रोल किया। ASP ने 8 बजे ब्लैकआउट को लेकर भी लोगों से अपील की है कि वह अपने घर वह संस्थाओं की लाइटों को 15 मिनट के लिए बंद रखें।। #newstodayhry @newstodayrhy

Related Articles

Back to top button