Haryana
Trending

पलवल, हरियाणा के पलवल में एक के बाद एक फर्जी अस्पतालों का खुलासा होने लगा है।।

पलवल, हरियाणा के पलवल में एक के बाद एक फर्जी अस्पतालों का खुलासा होने लगा है।।

पलवल -(निकुंज गर्ग):- हरियाणा के पलवल में एक के बाद एक फर्जी अस्पतालों का खुलासा होने लगा है। हैरत की बात यह भी है कि अगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बात माने तो भाजपा नेता फर्जी अस्पतालो को शह देते हुए कार्यवाही न करने का दबाव भी बनाते हैं। ऐसे ही एक मामले में जब पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम हथीन थाना क्षेत्र के गांव बिघावली पहुंची। तो हथीन से भाजपा विधायक प्रत्याशी मनोज रावत ने न केवल टीम में शामिल डॉक्टरों को धमकाया बल्कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भी कार्यवाही न करने का दबाव बनाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही। भाजपा नेता पर आरोप पलवल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ही लगाए जा रहे हैं। इन हालातो में साफ तौर पर जाहिर होता है कि पलवल में होने वाले स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार में भाजपा के शीर्ष नेता भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पलवल निवासी भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी पलवल में करीब 5 दशक से चल रहे एक अस्पताल संचालक ने विशेषज्ञ की उपाधि का ठप्पा लगाकर पलवल वासियों को धोखा देते हुए खूब ठगा। इसके बाद हथीन में एक नर्सिंग छात्रा ही अस्पताल को संचालित कर रही थी। जिसके बाद अब हथीन के गांव बीघावली में स्थित किशोरी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने छापा मारा। पलवल जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय भगवान जाटन ने मीडिया को बताया है कि छापामारा टीम को किशोरी नर्सिंग होम पर एक अबॉर्शन के लिए जबकि दो डिलीवरी के लिए पेशेंट मिले। उन्होंने बताया एक 12वीं पास कथित डॉक्टर राजरानी द्वारा इस अस्पताल को जिस डॉक्टर के नाम पर चलाए जा रहा है। उस डॉक्टर का कुछ आता पता ही नहीं है। एक ओर जहां डॉक्टर और पेशेंट को छुपाने का भी भरपूर प्रयास किया गया। दूसरी और हथीन से भाजपा विधायक का चुनाव लड़ चुके मनोज रावत ने उनकी टीम को धमकाया एवं उन्हें भी ऐसी कार्रवाई न करने की बात कही साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत की भी बात कही। उन्होंने बताया इस अस्पताल में दिन में हुई एक डिलीवरी में बच्चों की भी मौत हुई। इसके अलावा अस्पताल में अबॉर्शन की दवाइयां भी मिली। उन्होंने कहा हथीन थाने में नर्सिंग होम के डॉक्टरो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। आगे इस मामले की जांच पुलिस करेगी। भाजपा नेता द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को जो धमकी दी गई है। उस बारे में जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वसिष्ठ को भी अवगत करा दिया गया है।। #newstodayhry @neewstodayhry

Related Articles

Back to top button