Haryana
Trending

भारत एक बहुभाषी देश है इसलिए हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखने का प्रयास करना चाहिए : हरमेल सिंह पूर्व बीईओ।।

भारत एक बहुभाषी देश है इसलिए हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखने का प्रयास करना चाहिए : हरमेल सिंह पूर्व बीईओ।।

कालांवाली-(पवनशर्मा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप में आज दूसरे दिन की गतिविधि वास्तविक जीवन वार्तालाप आचरण और वर्चुअल सिटी टूर अर्थात् आभाषी शहर भ्रमण रहा। इस शिविर में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ा हरमेल सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में शिविर में भाग ले रहे विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन वार्तालाप आचरण के बारे में बताया कि इसमें दो या दो से अधिक लोगों के बीच संवाद होता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को सांझा करता है। वास्तविक जीवन वार्तालाप हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह हमें एक दूसरे से जोड़ने, ज्ञान साझा करने, समस्याओं को हल करने और मनोरंजन करने में मदद करता है। भारत एक बहुभाषी देश है अतः हमें अधिक से अधिक भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर कोई नई भाषा सीख सकतें है।अंग्रेजी प्रवक्ता महावीर मलहान ने वर्चुअल सिटी टूर अर्थात् आभाषी शहर भम्रण के बारें में बताया कि यह एक इमर्सिव अनुभव है जो आपको डिजिटल रूप से एक शहर का पता लगाने और विभिन्न स्थानों को देखने की अनुमति देता है। यह वास्तविक यात्रा के अनुभव के समान ही अनुभव प्रदान करता है, लेकिन आपको वास्तविक रूप से यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होती है। इससे आप विभिन्न शहरों, संग्रहालयों और पर्यटन स्थलों का पता लगा सकते है तथा विभिन्न स्थानों और संस्कृति के बारे में अधिक जान सकतें है। इसके अंतर्गत आज बच्चों को भारत की राजधानी दिल्ली का भ्रमण करवाया तथा वहां के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल जैसे लाल किला, कुतुबमीनार, इंडिया गेट, रास्ट्रपति भवन, संसद भवन, जामा मस्जिद, लॉटस टैंपल, बिड़ला मंदिर, बंगला साहिब का गुरुद्वारा आदि स्थलों की जानकारी दी गई।हिन्दी प्रवक्ता व नोडल अधिकारी पवन देमीवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत व धन्यवाद किया। इस मौके पर पवन देमीवाल, महावीर मलहान व रोहताश गोदारा उपस्थित रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button