भिवानी शहर के विभिन्न कॉलोनीयों के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर कहीं रोड जाम कर रहे हैं।।
भिवानी शहर के विभिन्न कॉलोनीयों के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर कहीं रोड जाम कर रहे हैं।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी शहर के विभिन्न कॉलोनीयों के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर कहीं रोड जाम कर रहे हैं तो कहीं पब्लिक हेल्थ कार्यालय में रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि शहर की विभिन्न कॉलोनीयों के लोग बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पिछले 3 साल से गंदे पानी की सप्लाई होने और पिछले कई महीनो से सप्लाई न होने पर अधिकारियों से मिले और अपना रोष जाहिर किया। आजाद नगर क्षेत्र वासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है अधिकारियों को बार-बार इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या जो कि त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्या का समाधान होगा अगर पब्लिक हेल्थ द्वारा समस्या का समाधान नहीं होता है तो क्षेत्रवासी कड़ा रुख अपनाने को मजबूर हो जाएंगे। वही बैंक कॉलोनी निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 3 महीने से एक पानी की बूंद तक नहीं आई है अगर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं करवा पता है तो क्षेत्रवासी आने वाले दिनों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ताला लगाएंगे और रोड जाम किया जाएगा। वही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि कई क्षेत्रों में टेल तक पानी पहुंचाने में समस्या आती है उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए जल्द समाधान विभाग द्वारा किया जाएगा। वहीं सांसद धर्मवीर ने जन स्वास्थ्य विभाग अभियंत्रिकी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं अधिकारी मामले को ढीले में ले रहे हैं। कहीं ना कहीं अधिकारियों और विभागो का तालमेल नहीं बैठ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी और समस्या का समाधान करवाया जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



