Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र पहुंची इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला,बोली ।।

कुरुक्षेत्र पहुंची इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला,बोली ।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र पहुंची इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला,बोली सांसद रामचंद्र जांगरा स आवेदनशील व्यक्ति,संवैधानिक पद की गरिमा का नही है ध्यान इंडियन नेशनल लोकदल महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला आज स्नेहित सरोवर नजदीक पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महिला मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में पहुंची जहां पहुंचने पर इनेलो नेत्री तनुजा और महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा का दावा करने वाली बीजेपी के राज में महिला उत्पीड़न के मामले में बढ़े हैं, उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बहन बेटियों का चिर हरण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पहलगांव आंतकी हमले पर वहाँ मौजूद महिलाओ पर दिए बयान की आलोचना की, इसके आलावा उन्होंने खिलाडी महिलाओं के धरने व कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा। सुनैना चौटाला नें कहा कि प्रदेशभर में महिला विंग की मजबूती के लिये उनके दौरे चल रहे हैं, अब तक इनेलो महिला विंग प्रदेशध्यक्ष तनुजा और वे 14जिलों में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं।जल्द प्रदेशभर में जिला स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। सुनैना चौटाला नें कुरुक्षेत्र में भव्य और सफल कार्यक्रम के लिये प्रदेश अध्यक्ष तनुजा और जिला अध्यक्ष जसविंद्र कौर को बधाइयां दी।। इस दौरान इनेलो महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा तनुजा नें कार्यक्रम में पंहुची महिलाओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को अपने हक अधिकारों,सम्मान के लिये संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी द्वारा अलग अलग जिलों में जाकर महिला शक्ति से रूबरू होने और उन्हें पार्टी से जोड़कर मजबूत संगठन बनाने के उदेश्य से विशेष अभियान जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button