Haryana
Trending

बच्चे के साथ हुई मामूली कहासुनी में पिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार।।

बच्चे के साथ हुई मामूली कहासुनी में पिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- बच्चे के साथ हुई मामूली कहासुनी में पिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार 2 दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांव क्रमक्ष में बच्चों की हुई कहां सनी के बीच बड़ों की लड़ाई में एक व्यक्ति की सर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी वहीं आज जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की कू के थाना टीम ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है आरोपियों की पहचान मोहित, आर्यन और रामकुमार निवासी किरमिच के रूप में हुई। कल पुलिस सुरक्षा में रामरतन के शव का संस्कार किया गया। किरमिच गांव के रहने वाला कर्ण कुमार के मुताबिक, उसका चाचा रामरतन (40) साफ-सफाई का काम करता था। उनके गांव में साइकिल सर्कस चल रही है। वह अपने चाचा रामरतन के बेटे सुशील के साथ 29 मई रात करीब 10 बजे सर्कस देखने के लिए गया था। जहां पर गांव के मोहित, साहिल, नितिन व आर्यन उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। उनसे डरकर वे वाल्मीकि धर्मशाला के पास आ गए। कुछ देर बाद आरोपी भी उनके पीछे आ गए और दोबारा झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान मोहित ने उसके चाचा रामरतन के सिर में लोहे की रॉड मार दी। पीजीआई चंडीगढ़ में 1 जून को उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। 3 आरोपी पकड़े केयूके थाना इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित कुमार को कोर्ट से 3 दिन रिमांड पर लिया गया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और अन्य हथियार बरामद करने है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें कि रामरतन अपने पीछे पत्नी और 2 बेटे सुशील और नितिन को छोड़ गया। करीब 3 महीने पहले ही रामरतन के बड़े बेटे सुशील की शादी हुई थी। सुशील के साथ ही 29 मई को आरोपियों ने गाली-गलौज और झगड़ा किया था। सुशील का शोर सुनकर ही रामरतन घर से बाहर आया था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button