Haryana
Trending

विधायक पंo मूलचंद शर्मा पूर्व केबिनेट मंत्री हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में किया पौधारोपण।।

विधायक पंo मूलचंद शर्मा पूर्व केबिनेट मंत्री हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में किया पौधारोपण।।

बल्लभगढ़ -(शिवम् शर्मा):- विधायक पंo मूलचंद शर्मा पूर्व केबिनेट मंत्री हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में किया पौधारोपण, कहा एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाएं सभी ,और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में करें सहयोग। विधायक पo मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पौधा मां के नाम की मुहिम को आगे लेकर जाना है और पौधे की देखभाल भी एक पुत्र के समान करनी है क्योंकि वृक्ष जब बनता है तो वह अपने आसपास के लोगों को जीवनदान देता है ।उन्होंने कहा कि साल 2019 में कोविड के दौरान भारी ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था उसके बाद लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने की मुहिम को बढ़ाया और आज यह मुहिम पूरे देश और दुनिया में चली हुई है उन्होंने कहा कि यदि एक वृक्ष किसी भी आवश्यक कार्य के लिए काटना भी पड़े तो उसकी एवज में कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाने चाहिए ताकि उसकी भरपाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button