आज रानिया किसान रेस्ट हाउस में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पंहुची।।
आज रानिया किसान रेस्ट हाउस में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पंहुची।।


रानियां -(विरेंन्द्र मलेठीया):- 11 जून को सिरसा अनाज मंडी में आयोजित होने वाले श्री कबीर दास जयंती के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर रानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल भा.ज.पा ज़िला अध्यक्ष श्री यतिंदर सिंह जी एडवोकेट की अध्यक्षता व पूर्व ज़िलाअध्यक्ष शीशपाल कम्बोज के नेतृत्व में निमंत्रण देने पहुँची। इस बैठक की में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा बताया गया कि दिनांक 11 जून को श्री कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर सिरसा में राज्यस्तरीय समारोह किया जाएगा। जिसमें हमारे यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी श्रीमान नायब सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करेंगे।उन्होंने सभी से निवेदन किया कि आप सभी कार्यकर्ता श्री कबीर जीं की बानी व दोहे सुनने के लिए सभी साथी पहुँचे।इस मोके पर यतिंदर सिंह एडवोकेट ने समारोह की पूर्ण रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा लगातार भारत देश के महापुरुषों की जयंती लगातार मनाइ जा रही है ओर इस बार हरियाणा सरकार द्वारा सिरसा में श्री कबीर दास जयंती मनाई जा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक में रानिया विधानसभा प्रत्याशी रहे व पूर्व ज़िलाअध्यक्ष श्री शीशपाल कम्बोज ने कहा कि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल जी के अध्यक्षता में मनाई जा रही राज्यस्तरीय समारोह का मुख्य उद्देश्य कबीर दास जयंती समारोह को भव्य व सुसंगठित तरीके से आयोजित करना रहा है जिसमें हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।इस मोके पर गुरदेव सिंह राही,सागर केहरवाला, प्रकाशवीर,विशाल छाबड़ा , निर्मल सिंह बसरा,चेयरमेन ओम् प्रकाश ,चारों मंडलअध्यक्ष रणमाल सिंह,सरोज बाला,विरेंदर छपोला,सुरेश कम्बोज सहित रानिया विधानसभा के ज़िला पदाधिकारी व प्रदेश के पदाधिकारी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता मोजूद। । #newstodayhry @newstodayhry