आज जैन समाज से उपर्वतक श्री पीयूष मुनी जी महाराज अंबाला शहर पहुंचे II
आज जैन समाज से उपर्वतक श्री पीयूष मुनी जी महाराज अंबाला शहर पहुंचे II

अंबाला -(राहुल जाखड़):- आज जैन समाज से उपर्वतक श्री पीयूष मुनी जी महाराज अंबाला शहर पहुंचे उनके दर्शन करने के लिए लोग लगातार उनके पास पहुंच रहे हैं पीयूष मुनि जी ने प्रवचन देते हुए बताया कि हमें जितना हो सके दूसरे की मदद करनी चाहिए जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची सेवा में गिना जाता है और इस प्रकार से मदद करनी चाहिए कि एक हाथ से दूसरे हाथ को पता ना चले और साथ ही उन्होंने कहा कि कम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमें जितनी ऊर्जा चाहिए होती है उसी हिसाब से खाना खाना चाहिए उन्होंने अपने जीवन के बारे में भी बताया कि हमारा जीवन जिस प्रकार से रखा जाए वैसा ही बन जाता है अगर हम लोग परिश्रम मेहनत करते हैं तो हमें कोई गर्मी सर्दी नहीं लगती और हम लोग आसानी से रह सकते हैं अगर हम लोग सुविधाओं में रहेंगे तो हमें सुविधा की आदत पड़ जाती है साधु संतों का जीवन हमेशा सरल रहता है क्योंकि साधु संत मोह माया से दूर होकर लोगों की सेवा के लिए काम करते हैं उन्होंने सभी देशवासियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए स्वस्थ शरीर ही लोगों की सेवा कर सकता है II newstodayhry @newstodayhry



