बंसीलाल के पोते व कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के साथ किया विरोध प्रदर्शन।।
बंसीलाल के पोते व कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के साथ किया विरोध प्रदर्शन।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- मोदी बंसीलाल विरोधी बातें सहन नहीं करेंगे चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल को सियासी संघर्ष हुआ शुरू इस अस्पताल की OPD, डॉक्टर व सारी सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में की हैं शिफ़्ट नागरिक अस्पताल में कोई सुविधा ना रहने से बिफरे शहर के लोग नाराज लोगों ने बंसीलाल के पोते व कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी के साथ किया विरोध प्रदर्शन DC के माध्यम से CM के नाम दिया गया ज्ञापन अनिरुद्ध चौधरी बोले, ये बंसीलाल का नाम मिटाने की है साज़िश मेरी बहन (श्रुति) व चाची (किरण) भी अपने स्तर पर आवाज़ उठाए कहा भिवानी लोकसभा आते हैं तो खुद PM मोदी बंसीलाल का नाम लेते हैं बंसीलाल के विरोधी की ऐसी बातें तो मोदी भी सहन नहीं करेंगे कहा इस अस्पताल व बंसीलाल का नाम बचाने के लिए सवा मणी भी लगाएँगे भिवानी में मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर राहत से ज़्यादा सियासी संग्राम शुरू हो गया है। वजह है चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी व डॉक्टर यहां से मेडिकल में शिफ़्ट करना। इसके विरोध में कांग्रेस नेता एवं बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि ये बात तो खुद पीएम मोदी भी सहन नहीं करेंगे। ये हैं कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी जो शहर के सैंकड़ों लोगों के साथ संघर्ष समिति बनाकर सड़कों पर उतरे हैं। वजह है पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज। जिसके शुरू होने पर इसके साथ लगते चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की हर सुविधा खत्म होना। बता दें कि जो ओपीडी व डॉक्टर नागरिक अस्पताल में थे, उन्हें अब मेडिकल कॉलेज में शिफ़्ट कर दिया है। जिसके चलते चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल सफ़ेद हाथी बनकर रह गया है। यानी ये सिर्फ़ एक खालू बिल्डिंग के रूप में खड़ा है।अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि हर जिला में जहां मेडिकल कॉलेज है वहाँ नागरिक अस्पताल अलग से उसी रूप में चल रहे हैं। पर भिवानी में चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की सुविधाओं को मेडिकल कॉलेज में शिफ़्ट किया है, जो बंसीलाल का नाम मिटाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन (सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी) व चाची (राज्यसभा सांसद किरण चौधरी) अपने स्तर पर इस नागरिक अस्पताल को बताने का प्रयास करें। अनिरुद्ध ने कहा कि बंसीलाल का नाम कोई नहीं मिटा सकता। अनिरुद्ध ने इस मामले में मोदी का नाम लेकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा का दिल पीएम मोदी में धड़कता है। खुद मोदी जब भिवानी लोकसभा आते हैं तो वो बंसीलाल व उनके कामों का ज़िक्र करते हैं। ऐसे में बंसीलाल के खिलाफ हो रही बातों को तो मोदी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनिरुद्ध ने कहा कि बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ओपीडी व अन्य सुविधाएं बरकरार रखने के लिए ज़रूरत पड़ी तो वो सीएम व पीएम से भी मिलेंगे। यहां तक की वो सवा मणी भी लगाएँगे। मेडिकल कॉलेज बनने से जिला के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिली पर, चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल सुनसान हो गया है। ऐसे में देखना होगा कि ये विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार कितनी सुनवाई करती है।। newstodayhry @newstodayhry



