गर्मियों में ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए गीता मंदिर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया I I
गर्मियों में ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए गीता मंदिर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया I I

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- गर्मियों में ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों द्वारा आज सेक्टर 15 के गीता मंदिर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो की तादाद में पहुंचे ब्लड डोनरों ने स्वेच्छा से अपनी बाहें फैलाकर रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने रक्तदाताओं को मेडल बनाए और उनका होंसला बढ़ाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने इस आयोजन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का धन्यवाद किया वही रक्तदाताओं की भी प्रशंसा की और कहा की रक्त की कमी किसी और तरीके से पूरी नहीं की जा सकती यह सिर्फ इंसान द्वारा ही पूरी की जा सकती है। तस्वीरों मैं आप देख सकते हैं कि किस प्रकार भारी संख्या में हर उम्र और हर वर्ग के रक्तदाता खुशी खुशी स्वेच्छा से अपनी बाहें फैलाकर रक्तदान कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने रक्तदाताओं को मेडल पहनकर उनका सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता बल्कि इंसान- इंसान को ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में रक्तदान करने से शरीर में रक्त प्यूरिफाई होता है और यह इंसानी शरीर के लिए जरूरी है। आज यहां भारी संख्या में लोग रक्तदान कर रहे हैं जिन्हें वह शुभकामनाएं देते हैं वहीं इस आयोजन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी धन्यवाद की पात्र है। वही फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि एक-एक बूंद रक्त की बड़ी कीमत है और एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है वह चाहे प्लेटलेट प्लाज्मा या आरसीबी के रूप में हो। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ डॉक्टर सुरेश अरोरा बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो जाती है इसलिए इस कमी को पूरा करने के लिए ही उन्होंने इस मौसम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिसमें भारी संख्या में लोग अपनी मर्जी से रक्तदान करने यहां पहुंच रहे हैं जिनका बेहतर है दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त तीन व्यक्तियों के काम आता है जिसे हम डॉक्टरी भाषा में प्लेटलेट प्लाज्मा और आरसीबी कहते हैं। इस मौके पर युवाओं और हर वर्ग के लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी दिल खोलकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में भारी उत्साह और खुशी देखी गई। उनका कहना था कि उन्हें खुशी है कि उनका रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आएगा। अन्य रक्तदाताओं ने कहा कि रक्त देने से शरीर का रक्त जहां प्यूरिफाई होता है वही दिया गया रक्त की कमी बहुत जल्दी ही शरीर में पूरी हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। पहली बार रक्त देने आए एक रक्तदाता ने कहा कि वह पहली बार रक्तदान कर रहा है और उसे बेहद खुशी हो रही है इसलिए वह सभी से कहना चाहते हैं कि सभी को रक्तदान जरुर करना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



