Haryana
Trending

ग्रामीणों ने जल जीरे की छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास II

ग्रामीणों ने जल जीरे की छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास II

रानियां-(रानियां विरेंन्द्र ):- ग्रामीणों ने जल जीरे की छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास गांव गिंदड़ा के युवाओं ने बस स्टेंड पर जल जीरे की छबील लगाकर रागीरों की प्यास बुझाने का सेवा कार्य किया। इस दौरान गांव के कई दर्जन युवाओं ने सहयोग किया और राहगीरों की प्यास बुझाकर पुण्य का कार्य किया। समाजसेवी विक्की, घनश्याम व विजय ने बताया कि वे प्रतिवर्ष गौशाला के पास वाले बस स्टेंड पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाते हैं। इस बार उन्होंने रविवार को जल जीरे की छबील लगाकर भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने की सेवा लगाई है ताकि यहां से गुजरने वाले राहगीरों को गर्मी से बचाया जा सके और उनका स्वास्थ्य तथा सफर अच्छा रहे। इस अवसर पर समाजसेवी विक्की, घनश्याम, विजय, साहिल, गौरव, विरेन्द्र मलेठिया, भीम, पवन, प्रवीण सहित अन्य मौजूद रह राजकीय विद्यालय गिंदड़ां में भारतीय भाषा समर कैंप 2025 का हुआ शानदार समापन रानियां विरेन्द्र मलेठीया-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ां में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप-2025 का शानदार समान हुआ। समापन अवसर पर सरपंच जसवंत घोड़ेला बतौर मुख्यातिथि तथा इनके साथ शिविर के नोडल अधिकारी चन्द्र शेखर, एसएमसी प्रधान डॉ. इन्द्रसेन नोखवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों पर सुन्दर प्रस्तुतियां दी साथ में शिविर के सात दिनों के अनुभव सांझा किए। अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रामचन्द्र नोखवाल ने बताया कि बच्चों ने शिविर के दौरान भाषा ज्ञान, योगाभ्यास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, संतुलित भोजन बनाना सहित अन्य कई प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया और उनके बारे में जानकारी हासिल की। शिविर के समापन पर विद्यालय प्राचार्या रामचन्द्र नोखवाल व स्टाफ सदस्यों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और ग्रमियों की छुट्टियों में धूप से बचने तथा सादा व संतुलित भोजन के साथ प्रयाप्त मात्रा में पानी लेने की सलाह दी। इस दौरान सरपंच जसवंत घोड़ेला ने कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और पंचातय तथा एसएमसी कमेटी की तरफ से हर दाखिला बढाने तथा अन्य हर प्रकार की सहायता की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रामचन्द्र नोखवाल, नोडल अधिकारी चन्द्र शेखर नेवी, सरपंच जसवंत घोड़ेला, एसएमसी कमेटी प्रधान डॉ. इन्द्र सेन नोखवाल, ग्राम पंचायत व कमेटी सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button