अब हरियाणा मे हुड्डा की नहीं चलेगी हुड्डा की चौधर खत्म करेगी राहुल की टीम राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के बाद सक्रिय हुई।।
अब हरियाणा मे हुड्डा की नहीं चलेगी हुड्डा की चौधर खत्म करेगी राहुल की टीम राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के बाद सक्रिय हुई।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- अब हरियाणा मे हुड्डा की नहीं चलेगी हुड्डा की चौधर खत्म करेगी राहुल की टीम राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के बाद सक्रिय हुई कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर भिवानी पहुँचे AICC सचिव मनोज चौहान का बयान राहुल ने जिला अध्यक्ष चुनने के लिए 30 जून डेडलाइन दी है ज़िला अध्यक्षों के चयन में भूपेन्द्र हुड्डा की चलने पर दो टूक बोले चौहान नहीं, इसमें हर छोटे बड़े नेता व कार्यकर्ता से सलाह लेंगे ये राहुल का विजन है, भाजपा नहीं जिसके फ़रमान नागपुर से जारी हों यहाँ पर्ची से CM नहीं बनते, यहाँ सभी को बात रखने का हक़ है राहुल ने तीन कृषि क़ानूनों को रद्द करवाकर जातिगत जनगणना के लिए मजबूर किया राहुल मोदी सरकार को घुटनों पर लाकर MSP की क़ानूनी गारंटी दिलाएँगे राहुल गांधी की टीम हुड्डा को किनारे लगा सकती है। इसके संकेत भिवानी आए AICC के सचिव मनोज चौहान ने। जिन्होंने साफ कहा कि राहुल के निर्देश पर 30 जून तक हरियाणा के ज़िला अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा, लेकिन इसमें हुड्डा की एकतरफ़ा चौधर नहीं चलेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। एक दशक से भी ज़्यादा समय से हरियाणा कांग्रेस में संगठन का अकाल पड़ा है। जिसे कांग्रेस की बार बार हार का कारण भी माना जाता है। पर बीते कुछ रोज पहले राहुल गांधी चंडीगढ़ आए। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से मंथन किया और वो 30 जून तक हरियाणा मैं ज़िला अध्यक्ष बनाने की डेडलाइन देकर गए। जिसके बाद पार्टी के शीर्ष नेता हर ज़िला में जाकर संगठन की बैठक ले रहे हैं। भिवानी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौहान पहुँचे। कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू हुए मनोज चौहान ने कहा कि हरियाणा में हमारा 12 साल से संगठन नहीं। इसका हमें नुकसान हुआ है। पर अब 30 जून तक जिला अध्यक्ष चुनने की डेडलाइन जारी हुई है। इसके बाद मंडल, ब्लॉक व गाँवों के अध्यक्षों का चयन होगा। वहीं एक अध्यक्ष चुनने जाने पर बाकियों की नाराजगी के सवाल पर चौहान ने साफ कहा कि यहां कोई किसी को नहीं बना रहा। अब पहले वाली बात नहीं। ये राहुल का विजन है। भाजपा नहीं जिसके फ़ैसले नागपुर से या मोदी व शाह के कहने पर होते हों। ना ही यहां भाजपा की तरह पर्ची से CM बनते। ये कांग्रेस है, यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को तीन कृषि कानून रद्द करने व जातिगत जनगणना करने के लिए मजबूर किया। अब राहुल गांधी मोदी सरकार को घुटनों पर लाकर किसानों के लिए MSP का गारंटी कानून बनवाएँगे। वहीं अंत में जिला अध्यक्षों के चयन में पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा व दीपेंद्र की एकतरफ़ा चलने के सवाल पर साफ कहा कि ऐसा नहीं होगा। हर छोटे बड़े नेता व कार्यकर्ताओं की राय से जिला अध्यक्ष चुने जाएंगे। राहुल की सलाह पर अब कांग्रेस नेता पहले की तरह बग़ावती सुर में तो नहीं दिखते, पर मनोज चौहान द्वारा हुड्डा की एकतरफ़ा चौधर से साफ़ इंकार करना कई सवाल खड़े करता है। ऐसे में देखना होगा की क्या सच में जिला अध्यक्षों के चयन में हुड्डा गुट को नजरअंदाज किया जाता है या फिर पहले की तरह सब कुछ हुड्डा गुट के चाहने पर ही होता है।। #newstodayhry @newstodayhry



