प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार को 11 साल पूरे हो चुके है।।
प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार को 11 साल पूरे हो चुके है।।

अंबाला -(राहुल जाखड़):- प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार को 11 साल पूरे हो चुके है जिसे लेकर सभी मंत्री हर जिले में जाकर लोगों को भाजपा की 11 साल की उपलब्धियों के बारे में बता रहे है, इसी कड़ी में अंबाला में आज केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री का ये कार्यकाल भारत के मजबूत नींव रखने का काम किया है। आज नए भारत की सोच में तकनीक और तरक्की है, जहां भाजपा है वहां सुशासन है। पिछले 11 सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरुआत की गई है, 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटाले की बाते आती थी लेकिन अब विकास सामने आता है। सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई स्कीमें चलाई है जैसे आयुष्मान कार्ड, महिलाओं को 33% का आरक्षण, गरीबों के लिए कल्याण योजना आदि। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ मिशन नहीं बल्कि संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। भारत मेक इन इंडिया पाकिस्तान में टेस्टर और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है। भारत आत्मनिर्भर बन रहा है पहले डिफेंस का इंपोर्ट होता था लेकिन आज एक्सपोर्ट होता है इसके अलावा 0 टॉलरेंस टू आतंकवाद भी चल रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry



