Haryana
Trending

किसी अन्य की गाड़ी गरीब जरूरतमंद पात्र की फैमिली आईडी में अपडेट होने से राशनकार्ड कटे I I

किसी अन्य की गाड़ी गरीब जरूरतमंद पात्र की फैमिली आईडी में अपडेट होने से राशनकार्ड कटे I I

कालांवाली-(पवन शर्मा):- किसी अन्य की गाड़ी गरीब जरूरतमंद पात्र की फैमिली आईडी में अपडेट होने से राशनकार्ड कटे प्रदेश में लोक हितैषी सरकार द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। परन्तु अफसरशाही जनकल्याणकारी योजनाओं को सही लागू करने की बजाए आमजन को परेशान करके सरकार को बदनाम करने पर तुली हुई है। इनमें नागरिक संसाधन अनुसंधान विभाग (क्रिड /फैमिली आईडी विभाग) फैमिली आईडी में नागरिकों का ग़लत डाटा दर्ज करके सरकार की लोकप्रियता को क्षति पहुंचा कर पात्र जरूरतमंद लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बंचित कर रहा है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजसेवी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने बताया कि विपक्ष ने गत विधानसभा सत्र दौरान सरकार के ध्यानार्थ मामला आया था कि धनाढ्य लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम प्रदेश में बीपीएल श्रेणी में दर्ज करवा रखें हैं। सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अपात्र लोगों को अपनी स्वेच्छा से अपनी फैमिली आईडी में सही वार्षिक आय घोषित करके बीपीएल श्रेणी से बाहर होने का अवसर प्रदान किया था तथा फोर व्हीलर वाहन (गाड़ी) मालिकों का ब्यौरा उनकी फैमिली आईडी में अपडेट करने वारे दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे ताकि गरीबी-अमीरी का पैमाना तय करके फोर व्हीलर (गाड़ी) मालिकों को बीपीएल श्रेणी से बाहर किया जाए परन्तु जिला नागरिक संसाधन अनुसंधान विभाग क्रिड ने अपनी निकम्मी कार्य-प्रणाली कारण नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गरीब मजदूर असहाय जरूरतमंद जिनके पास साईकिल भी नहीं है उन लोगों की फैमिली आईडी में फोर व्हीलर वाहन (गाड़ी) का डाटा अपडेट कर दिया जिससे उनके बीपीएल राशनकार्ड बंद हो गए तथा वह सरकार को कोसते हुए रोते उदास हो कर खाली गट्टे हाथ में लेकर डिपूओं से वापिस जा रहे हैं। गांव कालांवाली निवासी सेवक सिंह पुत्र लाल सिंह (अनूसूचित जाति) फैमिली आईडी नंबर 1ZHO8784 बेघर अविवाहित पैंशन के सहारे गुजारा करने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेरी फैमिली आईडी में किसी सेवा सिंह नामक व्यक्ति की गाड़ी नंबर एच.आर.25 डी.5333 दर्ज कर रखी है जिससे मेरा पीला राशनकार्ड कट गया है। इसी प्रकार भरपाई देवी विधवा भूप सिंह ( पिछड़ा वर्ग) ने सरकार को कोसते हुए कहा कि मेरे साथ मेरे नाति (दोहता) राजकुमार रहता है। हमारी फैमिली आईडी नंबर 5TRB9179 में किसी अन्य राजकुमार गली कालु लुहानी वाली मण्डी कालांवाली की गाड़ी दर्ज कर दी जिससे हमारा पीला राशनकार्ड बंद हो गया है। एक अन्य अति गरीब व्यक्ति लाभ सिंह पुत्र करनैल सिंह फैमिली आईडी नंबर 1LAY0746 ने भी बताया कि मेरी फैमिली आईडी में नजदीकी गांव तारूआना निवासी जसविंदर सिंह की गाड़ी नंबर एच.आर.-94 3509 का डाटा अपडेट कर रखा है जिससे मेरा बीपीएल कार्ड कट गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में इस माह 2,73,412 राशनकार्ड कट गए हैं । मई माह में 51,96,380 राशनकार्ड थे जबकि अब जून माह में 49,22,908 राशनकार्ड रह गए हैं इसी प्रकार जिला सिरसा में पिछले माह 2,90,474 राशनकार्ड थे जिनमें से 20,873 राशनकार्ड कट गए जोकि अब 2,69601 रह गए है। तथा कालांवाली केन्द्र में भी 2106 राशनकार्ड बंद हो गए हैं पिछले माह इस केन्द्र पर 30,393 राशनकार्ड एक्टीवेट थे जबकि अब जून माह में 28,287 राशनकार्ड ही रह गए हैं। सोढ़ी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो वास्तव में सरकारी हिदायतों अनुसार फोर व्हीलर वाहन (गाड़ी) मालिक है उसको बीपीएल श्रेणी से बाहर करना सही है। परन्तु जो गरीब मजदूर पात्र जरूरतमंद व्यक्तियों के नाम पर अन्य किसी के फोर व्हीलर वाहन (गाड़ी) फैमिली आईडी में ग़लत अपडेट करने से राशनकार्ड बंद किए गए हैं उन्हें पुनः चालू किया जाए तथा वाहनों का ग़लत डाटा फैमिली आईडी में अपडेट करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिनके कारण लोग बीपीएल सूची के पात्र होते हुए भी सरकारी कार्यालयों के धक्के खा रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button