जठलाना क्षेत्र माइनिंग जॉन से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड ओर अवैध माइनिंग कर रहे II
जठलाना क्षेत्र माइनिंग जॉन से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड ओर अवैध माइनिंग कर रहे II

यमुनानगर -(मनदीप कौर):- जठलाना क्षेत्र माइनिंग जॉन से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड ओर अवैध माइनिंग कर रहे वाहनों को सड़क से निकालने के लिए अधिकारियों की रेकी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। थाना जठलाना प्रभारी राजिद्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों और अवैध माइनिंग करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की गाड़ियों की रैंकि की जा रही है इसी आधार पर मंगलवार की शाम को दो व्यक्ति पड़े और बताया कि यह लोग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की रैकी कर खनन सामग्री से भारे वाहनों को निकलवाते थे इन्होंने जय महाकाल, जय श्री श्याम, खनन माफिया आदि अलग-अलग नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए थे जिसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवैध माइनिंग और ओवरलोड वाहन चालकों को दे रहे थे मंगलवार को नाका लगाकर जब इन लोगों के मोबाइल फोनों की जांच की गई तो यह लोग मामले में संलिप्त पाए गए। दोनों व्यक्तियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया II #newstodayhry @newstodayhry



