गांव गिंदड़ा निवासी कृषि छात्र नेता भीम गोदारा ने कहा की छात्रवृत्ति में कटौती के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे II
गांव गिंदड़ा निवासी कृषि छात्र नेता भीम गोदारा ने कहा की छात्रवृत्ति में कटौती के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे II


रानियां-(विरेन्द्र मलेठीया):- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वद्यालय में हाल ही में हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए गांव गिंदड़ा निवासी कृषि छात्र नेता भीम गोदारा ने कहा की छात्रवृत्ति में कटौती के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच कर शामिल सभी लोगों पर कड़ी कारवाई की जाए। गोदारा ने कहा कि विश्वविद्यालय नियम 6.2, अध्याय में किए गए संशोधन को तत्काल रद््द किया जाए और स्नातकोतर छात्रों की पूर्ववर्ती छात्रवृति संरचना को बहाल किया जाए। इस अवसर पर छात्र नेता भीम गोदारा के साथ कपिल अत्री, सुमित बुरा, सौरभ फोगाट, दुष्यंत घणघस, राहुल सागवान, राहुल डांगी, दीपांशु नरवाल, गुरेश नरवाल, वरुण, संदीप, मनीष, विश्नोई, युवराज पुनिया, आशीष, विपिन तंवर, शिवम देशवाल, सौरभ गिल सहित देश के अलग अलग कृषि संस्थानो के छात्रों ने समर्थन देकर इस घटना में संलिप्त लोगों पर समय रहते उचित कार्यवाही की मांग उठाई और कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते उचित कार्रवाही नहीं की तो वे देश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



