भिवानी के अकाश इंस्टीट्यूट के सेकंड फ्लोर पर लगी आग।।
भिवानी के अकाश इंस्टीट्यूट के फ्लोर सेकंड पर लगी आग।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के अकाश इंस्टीट्यूट के सेकंड फ्लोर पर लगी आग। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़िया दमकल विभाग के कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी। इंस्टीट्यूट में सुबह 8 बजे लगी। गनीमत रही के इंस्टीट्यूट में भी क्लासेज शुरू नहीं हुई थी। इंस्टीट्यूट के बच्चे क्लासेज के लिए इंस्टीट्यूट पहुंच रहे थे। आग की सूचना के बाद बच्चों को वापिस घर जाना पड़ा। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। भिवानी के रोहतक गेट पर आकाश इंस्टिट्यूट के सेकंड फ्लोर पर लगी आग। आज सुबह करीब 8 बजे भिवानी के अकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट शर्किट के कारण सेकंड फ्लोर की तीन क्लासेस में आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल भी विभाग के कर्मचारियों को दी गई जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। वही दमकल विभाग की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के समय क्लासेस शुरू नहीं हुई थी वहीं बाद में बच्चे क्लासेस के लिए इंस्टिट्यूट में पहुंचे जिन्हें वापस घर भेजा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए दमकल कर्मी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी के भिवानी के रोहतक गेट पर आकाश इंस्टिट्यूट में आग लगी है जिसकी सूचना पर 3 दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट का मालिक ने बताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है वही तीन क्लासेस के अंदर आग लगी थी जिसको पूरी तरह से बुझा दिया गया है उन्होंने बताया कि जब सुबह आग लगी उसे समय क्लासेस शुरू नहीं हुई थी और बच्चे इंस्टिट्यूट में नहीं आए थे उन्होंने बताया अभी नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सकता वह बाद में ही पता लग सकेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



