Haryana
Trending

भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कॉर्डिनेटर।।

भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कॉर्डिनेटर।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कॉर्डिनेटर। पीपीपी में गड़बड़ी पर किनारा, बोले- नई योजना में खामियां होती हैं। कुरुक्षेत्र से की थी सम्मान समारोह की शुरूआत। मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा –कांग्रेस ने बाबा साहेब के नहीं दिया भारत रत्न। कांग्रेस में पहले सरकारी नौकरियों में लगती थी बोलियां। कटारिया भिवानी के पंचायत भवन में शनिवार को हरियाणा अनुसूचित आयोग के तत्वावधान में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं इस कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र बड़गुजर मुख्य रूप में शामिल हुए। इस दौरान सुदेश कटारिया से पीपीपी की गड़बड़ी के चलते लोगों को हो रही परेशानी के सवाल किया तो वे जवाब नहीं दे पाए। उल्टा कहने लगे कि कांग्रेस का चश्मा पहन लिया। उन लोगों को क्यों भूल रहे हैं, जिनके सिर पर छत नहीं है और वे एचसीएस तक लगे। हरियाणा में 22 लाख लोग बीपीएल कार्ड से वंचित थे, उनके परिवार पहचान पत्र के जरिए बीपीएल कार्ड बने। हां, जो नई योजना आती है, उसमें खामियां जरूर हैं। मैं यह नहीं मानता कि एकदम दुरुस्त हो गई। जब खामियां दूर हो जाएंगी तो यह मील का पत्थर साबित होगी। सुदेश कटारिया कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में हमारे संविधान सम्मान समारोह हो रहे हैं। जिसकी शुरूआत कुरुक्षेत्र से हुई थी। आज भिवानी में कार्यक्रम आयोजित किए गया। संविधान के सम्मान में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। संविधान का सम्मान किसने किया और अपमान किसने किया, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। अगर चुनाव के समय यह काम करते तो लोगों को लगता कि ये राजनीति कर रहे हैं। आज कहीं पर भी चुनाव नहीं हैं। सभी को पता होना चाहिए कि संविधान के सम्मान में किसने काम किया। सुदेश कटरिया ने कहा कि 1952 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कैबिनेट से इस्तिफा दिया और दोबारा चुनाव करवाना पड़ा। उपचुनाव में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र के तहत उन्हें हरवाने का काम किया। जिन्होंने बाबा साहेब को नहीं छोड़ा वे आज संविधान की बात करते हैं। सभी को इसकी जानकारी होनी चाहिए, इसलिए वे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिसमें सर्व समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा है। 70 साल कांग्रेस ने राज किया, लेकिन संविधान निर्माता को भारत रत्न तक नहीं दिया। 1980 में भाजपा के सहयोग से वीपी सिंह की सरकार थी, तो उन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न देने का काम किया। सुदेश कटारिया ने कहा कि जो हरियाणा प्रदेश सरकारी नौकरियों में बोलियां लगाने में मशहूर था। जो भी व्यक्ति आता वह चहेतों को नौकरी और काम देने में मशहूर था। मनोहर लाल खट्‌टर के आने के बाद व्यवस्था परिवर्तन हुआ। उन्होंने योग्यता के आधार पर नौकरी दी। सही मायने में बाबा साहेब अंबेडकर का सापना था कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले। गरीब लोगों के बच्चों को नौकरियां मिली।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button