अंबाला शहर नेशनल हाईवे दिल्ली लुधियाना मार्ग पर लापरवाह कैंटर चालक ने छबील पर कैंटर चढ़ा दिया।।
अंबाला शहर नेशनल हाईवे दिल्ली लुधियाना मार्ग पर लापरवाह कैंटर चालक ने छबील पर कैंटर चढ़ा दिया।।

अंबाला -(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर नेशनल हाईवे दिल्ली लुधियाना मार्ग पर लापरवाह कैंटर चालक ने छबील पर कैंटर चढ़ा दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज अंबाला शहर नागरिक हस्पताल में चल रहा है। अंबाला में दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर बेकाबू कैंटर चालक ने हाईवे किनारे चल रही छबील पर कैंटर चढ़ा दिया। जिससे हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कैंटर की चपेट में कई वाहन आ गए जो भी बुरी तरह से कुचले गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और घायलों को अंबाला शहर के नागरिक हस्पताल ले जाया गया। जहां 5 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हादसे में मौत हुई है वो सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। हादसा मन्जी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ है। कैंटर चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है।। #newstodayhry @newstodayhry



