फतेहाबाद में रोडवेज कर्माचारियों के साथ मारपी।।
फतेहाबाद में रोडवेज कर्माचारियों के साथ मारपी।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- फतेहाबाद में रोडवेज कर्माचारियों के साथ मारपीट, प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन। दोषियों की गिरफ्तारी नहीं तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी करेंगे चक्का जाम। दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा रोडवेज बस का पहिया- कहां रोडवेज कर्मचारियों ने आए दिन हो रहे रोडवेज कर्मचारियों पर हमले, सरकार कर्मचारियों को दे सुरक्षा। कर्मचारियों की मांग नहीं मानी तो सरकार होगी संयम जिम्मेवार फतेहाबाद में हुए हरियाणा रोडवेज के परिचालक और चालक पर दबंगों द्वारा मारपीट के मामले में भिवानी बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा रोष प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के संगम मोर्चा के प्रधान अनिल ने बताया कि बीते दिन हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस में हिसार के अग्रोहा चौक पर 15 से 20 ऐसा सामाजिक लोगों द्वारा चालक और परिचालक के साथ बड़ी बहरामी से मारपीट की गई इसके विरोध में आज हरियाणा के विभिन्न जिलों में रोष प्रकट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे रूट की बस होने के कारण दंडूर गांव में स्टॉपेज नहीं होने के कारण एक लड़की द्वारा 15 से 20 साथियों को बुलाकर अग्रसेन चौक पर चालक और परिचालक के साथ मारपीट करवाई गई जिसमें चालक और परी चालक बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आए दिनों इस तरह की घटना सामने आ रही है जिससे रोडवेज कर्मचारियों में डर का माहौल है रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा भी राम भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं रोडवेज के अन्य कर्मचारियों ने रोज जताते हुए कहा कि अगर सरकार दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो रोडवेज कर्मचारियों द्वारा हरियाणा में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी बस का पहिया हिलने का नाम नहीं लेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



