शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड की बदहाली को लेकर मेवात के समाजसेवियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।।
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड की बदहाली को लेकर मेवात के समाजसेवियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।।


नूह-(निकुंज गर्ग):- शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड की बदहाली को लेकर मेवात के समाजसेवियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन। नूंह जिले के शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड की बदहाली को लेकर मेडिकल कालेज के डायरेक्टर व जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मिले मेवात के समाजसेवी। नूंह के शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड में आमजन को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर मेवात के समाजिक संगठनों का समूह ने केई बार मेडिकल कॉलेज के डारेक्टर से मुलाकात करके असप्ताल की बदहाली से उन्हे अवगत करा जा चुका है, लेकिन मेडिकल कॉलेज नलहड की समस्या वहीं की वहीं है। मेडिकल कॉलेज में इतनी भीषण गर्मी में पंखे तक नहीं है। पीने का पानी नहीं है। कुत्ते व बंदरों का बड़ा आतंक है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है, एक्स-रे मशीन का बार बार बंद होना, उन्होंने कहा कि एमरजेंसी में किसी सीनियर डॉक्टर का ना बैठना, सभी मरीजो से छोटी छोटी दवाईया भी बाहर से मंगवाना, सभी बेठने के पाकों को सुधरवाना, कॉलेज में सफाई का ना होना, कॉलेज में कुत्तो का आम घूमना, शिशू आईसीयू में वेन्टीलेटर की कमी होना, कॉलेज बिल्डिंग में सालो से सिलिंगस का काम नही कराना, लगभग सभी मरीजों को रैफर कर देना ये आम बात है। कॉलेज सिर्फ रैफरल अस्पताल बनके रह गया है। 15 जून 2025 को मेडिकल गेट पर शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज बचावो संघर्ष समिति नल्हड नूंह के आवाहन पर करीब 300 लोगों ने एक सभा की, जिसमें सर्व समिति से एक फेसला लिया गया था कि समिति उपरोक्त सभी समस्कायाओं का निदान हेतु ज्ञापन देकर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत कराईगी। इसी कड़ी में संघर्ष समिति ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मेडिकल कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने कहा कि अगर इन समस्यो का समाधान नहीं हुआ तो 1 जुलाई 2025 को कॉलेज के गेट पर बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आगामी रूपरेखा बनाई जायेगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



